फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव के लोगों की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई नयागांव के लोगों की मुसीबत
विज्ञापन

पूरा दिन इलाके के लोग होते रहे परेशान, कई इलाकों में हुआ जलभराव
अमर उजाला ब्यूरो
नयागांव। सोमवार रात से हो रही बारिश के कारण जहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। इस कारण ऑफिस जाने वालों के अलावा स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनता कॉलोनी की बैक साइड से निकलने वाली पटियाला राव रोड कच्ची होने के कारण वहां पर जलभराव के साथ कीचड़ लबालब हो रखा था। स्कूल जाने वाले बच्चों को वहां पर तीन चार फुट बनी दीवार पर चढ़कर स्कूल जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी । कई बच्चे तो घरों में ही दुबक कर बैठे रहे।
विज्ञापन

बारिश के चलते नयागांव की मार्केट और चंडीगढ़ शहर की तरफ जाने वाले मार्ग पर ड्रेनेज पाइप खराब होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर आने के कारण काफी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके अतिरिक्त बारिश के कारण नाडा रोड के पास तो पर जलभराव के कारण सीवरेज का पानी भी सड़कों तक आ रहा था। जिस कारण लोगों को यहां से गुजरने में काफी मुश्किलें पैदा हो रही थीं। वहां मौजूद कुछ दुकानदारों ने बताया कि यहां पर कई जगहों पर सड़कें बनाने का काम करवाया जा रहा है। इस कारण यहां पर सीवरेज ड्रेनेज पाइप से अच्छे से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें