फरवरी से फ्लाईओवर के नीचे होगा सुंदरीकरण
- ब्लू प्रिंट में तकनीकी बदलाव के बाद शुरू होगा काम
- आठ शौचालय भी बनाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे पंजाब सरकार द्वारा एक नया रूप देने व जीरकपुर को पंजाब के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने के लिए ब्लू प्रिंट में कुछ तकनीकी बदलाव के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में काम शुरू कर दिया जाएगा। युवा कांग्रेस नेता व प्रवक्ता पंजाब उदयवीर ढिल्लों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण के लिए सहमति दे दी है। इस परियोजना कार्य के डिजाइन के लिए प्रसिद्ध वास्तुकारों के अलावा, विशेषज्ञों की सेवाएं ली जानी हैं। डीसी मोहाली ने नगर काउंसिल जीरकपुर को लोगों की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थानों पर आधुनिक शौचालय बनवाने के आदेश पारित किए थे, लेकिन दुकानदारों और लोगों से परामर्श के बाद अब ब्लू प्रिंट में फ्लाईओवर के नीचे बनने वाले 8 शौचालय 50 फीट की दूरी पर बनाए जाएंगे, जोकि पहले 100 मीटर थी।