जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाकर मनाई दिवाली
शहर के युवाओं ने जरूरतमंदों को पहुंचाया भोजन और अन्य आइटम
इस ग्रुप में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल
हर महीने बचाते हैं पैसे, जरूरतमंदों की करते हैं हेल्प
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में युवाओं के एक ग्रुप ने दिवाली बिल्कुल ही अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने हजारों रुपये पटाखे चलाने या गिफ्ट्स आइटम के लिए व्यर्थ नहीं किए। बल्कि जरूरतमंदों को खाना व अन्य आइटम देकर उनके चेहरों पर खुशियां लाने की कोशिश की । यह टीम ह्यूमैनिटीज के बैनर तलेे काम करती है। उनका कहना है कि कोशिश यही है कि हर किसी के चेहरे पर सदा खुशियां रहे।
टीम में कुछ लोग कॉलेज जाने वाले हैं तो कुछ लोग जॉब भी करते हैं। उक्त लोग अपनी जेब से हर माह सौ रुपये से पांच रुपये तक सेविंग करते हैं। युवाओं ने बताया कि जब भी कोई पर्व होता है तो एक तरफ तो लोग मिठाइयां और पार्टियां करते हैं जबकि एक तरफ लोग उस भी दिन भूख पेट सोते हैं। इसी के चलते दिवाली या किसी भी अन्य पर्व पर वह ऐसे लोगों की सेवा करते हैं। इस टीम में लड़के और लड़कियां दोनों हैं। दिवाली वाले दिन टीम ने फेज-दो में बस्सी सिनेमा के पास लोगों की सेवा की।
टीम के मेंबरों ने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। उनकी टीम की मीटिंग हुई है कि जिसमें उन्होंने तय किया जरूरतमंद लोगों को आने वालेे समय में कंबल, स्वेटर या जुते दिस जाएंगे।