फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत : 16 साल की दुश्मनी चंद मिनटों में हुई खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलह साल की दुश्मनी चंद मिनटों में हुई खत्म
विज्ञापन

बहुचर्चित स्याऊ हत्याकांड में दोनों गुटों में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिला कोर्ट में लगी लोक अदालत में करीब 16 साल पहले गांव स्याऊ में हुई दो बच्चों की हत्या के मामले में जज पारुल और वकीलों के प्रयासों से दोनों गुटों द्वारा पुरानी रंजिश छोड़कर सभी गिले शिकवे दूर करते हुए शिकायतकर्ता धनीराम ने इस केस को वापस ले लिया। वहीं दोनों गुटों के पारिवारिक सदस्यों ने इस दुश्मनी को खत्म करते हुए आपसी भाईचारे में रहने का वायदा किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीब 16 साल पहले मार्च 2001 में गांव स्याऊ के टोबे में दो बच्चे विक्रमपीत (9) और रमनप्रीत (5) का शव मिला था। इस मामले में मृतकों के परिजनों द्वारा आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें सोहाना पुलिस ने अकाली नेता किरणबीर सिंह कंग के अलावा स्वर्ण सिंह, मिहान सिंह, गुरचरन सिंह, निर्मल सिंह (सभी भाई) इनके पिता मेवा सिंह, निर्मल का पुत्र सुरमुख सिंह और गुरनाम सिंह के खिलाफ धनीराम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। कई साल तक चले इस मामले में जिला कोर्ट द्वारा इन सभी को बरी कर दिया गया था। इसके बाद धनीराम ने इस फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद धनी राम द्वारा अपनी शिकायत हाईकोर्ट से वापस लेने के बाद दोनों गुटों में हुए राजीनामा की कापियों को लोक अदालत में जमा कराया था। जिसके बाद लोक अदालत द्वारा किए गए फैसले के बाद इस मामले को खत्म करके दोनों गुटों में गिले शिकवे दूर करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें