फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडल जीतने वाली छात्रा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आयु वर्ग 14 स्टेट एथलेटिक मुकाबलों में एक होनहार खिलाड़ी जशनदीप कौर बैदवान ने गोल्ड मेडल जीता है। मंगलवार को यूथ आफ पंजाब और बाबा बाल भारतीय सेवा समिति मटौर की तरफ से सांझे तौर पर सम्मान किया गया। जशनदीप कौर मानव मंगल स्कूल में आठवीं क्लास की छात्रा है। इस मौके यूथ आफ पंजाब के चेयरमैन परमदीप सिंह बैदवान ने कहा कि सरकारें बेशक बड़े खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए कार्यशील हैं परन्तु कहीं न कहीं फिर भी छोटी उम्र के खिलाड़ियों की तरफ पूरा ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण कई बार योग्य खिलाड़ियों को आगे आने का मौका नहीं मिलता। जशनदीप कौर बैदवान की इस जीत से गांव ही ही बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन हुआ है। इस मौके पर बब्बू, जगी धनोआ, गुरजीत मामा मटौर, रवि पैंतपुर, सिमरन कौर गिल, संदेश अग्रवाल, मनप्रीत कौर के अलावा बाबा बाल भारतीय सेवा समिति के मेंबर और खिलाड़ी के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें