लांडरां/बनूड़। बनूड़ के वार्ड नंबर-6 में 70 वर्षीय काका सिंह नामी बुजुर्ग को स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद नजदीकी गांव तसौली में भी स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आया है। बतौर राज मिस्तरी काम करने वाले संजीव कुमार पुत्र तेज राम तीन दिनों से पीजीआई में दाखिल है और उसकी हालत गंभीर है। मरीज एक सप्ताह से बुखार और खांसी से पीड़ित था। पहले कुछ दिन वह गांव मानकपुर खेड़ा के निजी डाक्टर से इलाज कराता रहा। हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे 22 जनवरी को पीजीआई दाखिल करा दिया।