शहर में सोमवार रात बारिश से लोग हुए परेशान
करीब दो घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में लाइट रही बंद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में सोमवार रात शुरू हुई बारिश और तेज हवा से जहां मौसम एकदम ठंडा हो गया। वहीं, रात को करीब दो घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्से अंधेरे में डूबे रहे। इससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान रोड की लाइट्स तक बंद हो गई थी। दूसरी तरफ मार्केट में इस दौरान चहल पहल भी कम रही। वहीं, सड़कें पर पत्तों के ढेर लग गए। जिससे चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह से शहर में बादलों और सूरज के बीच लुका छिपी का खेल शुरू हो गया था। लेकिन शाम सात बजे से तेज बारिश और हवाएं चलना शुरू हो गई थी। इस दौरान कुछ देर बारिश हुई इसके बाद बारिश हट गई और तेज हवाएं चलना शुरू होगी। इसके बाद रात नौ बजे से बारिश तेज शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि इस दौरान शहर के कई हिस्सों की लाइट गई। सबसे पहले फेज-3बी1, दो और पांच के रिहायशी एरिया की लाइट गई। इसके बाद मार्केट्स और सड़कों की लाइट भी जवाब दे गई। जिससे लोगों को काफी मुश्किल काफी उठानी पड़ी। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही इस दौरान तापमान भी गिरेगा।