फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : डेराबस्सी सब-डवीजन के अंदर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल की ओर से सब डिवीजन डेराबस्सी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग के आदेशों के बाद उक्त अधिकारियों ने अपना पद बुधवार को ही संभाल लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लालड़ूू के अधीन पड़ते थाना हंडेसरा के थाना प्रमुख सहायक इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह पंधेर को पीएपी में तब्दील कर दिया गया है। जबकि उनकी जगह ढकोली थाना प्रमुख सहायक इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह सिद्धू को हंडेसरा का नया थाना प्रमुख नियुक्त किया गया है। जबकि उनकी जगह ढकोली में बलटाना चौकी इंचार्ज सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह को नया थाना प्रमुख ढकोली लगाया गया है। इसी तरह, बलटाना में मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई भिंदर सिंह को लगाया गया है। जबकि मुबारिकपुर पुलिस चौकी में पुलिस लाइन से एएसआई कुलवंत सिंह को इंचार्ज लगाया गया। जबकि डेराबस्सी, जीरकपुर और लालड़ू पुलिस थाने में कोई बदलाव नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें