फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन लाइन ही होगा भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऑनलाइन ही होगा भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन
विज्ञापन

देश में रहने वाले विदेशियों के लिए सरकार ने की पहल
सारी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, वेबसाइट पर मिलेगी पूरी मदद
सरकार ने साफ किया मैनुअल आने वाली अर्जियों पर नहीं होगा विचार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भारतीय नागरिकता लेने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने नई पहल की है। इमीग्रेशन, वीजा एंड फार्नर्स एंड ट्रेनिंग प्रोजेक्ट के तहत अब अर्जियां ऑनलाइन ही दी जा सकेगी। इस संबंधी डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि इस सिस्टम के तहत सुरक्षा प्रणाली में मजबूती आएगी। साथ ही लोगों को कम परेशानी उठानी पड़ेगी।
जानकारी के मुताबिक भारत में रह रहे विदेशियों को इस प्रोजेक्ट के तहत वीजा बढ़ाने, वीजा तब्दील करवाने, रजिस्ट्रेशन, एग्जिट परमिट, पासपोर्ट के ब्योरों में तब्दीली करवाने, पता बदलने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। डीसी सपरा ने बताया कि अब भारतीय नागरिकता संबंधी कोई भी मैनुअल दस्ती अर्जी मंजूर नहीं की जाएगी। इस संबंधी गृह व न्याय मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत वीपीएन टोकन जारी किया जा चुका है। इस संबंधी अधिकारियों को दोबारा ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि भारतीय नागरिकता लेने के लिए वेबसाइट www.indiancitizenshiponline.nic.in से भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा जिला प्रशासन की वेबसाइट www.sasnagar.gov.in.पर ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी लिंक दिया गया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह सारी कवायद ई प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा डिजीटल इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें हर गांव व शहर में इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें