फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कॉजेल में पहुंचे मनप्रीत बादल ने बताया कि उन्हें क्यो कॉलेजों में जाना अच्छा लगता है

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विद्यार्थियों में दिखती है बदलते पंजाब की झलक’
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज में दो दिवसीय टेक्नोफेस्ट के शुभारंभ समारोह में पहुंचे मनप्रीत बादल बोले
70 साल बीत जाने के बाद भी शहीदों के सपने नहीं कर पाए पूरे
पंद्रह लाख की दी ग्रांट, सेना ज्वाइन करने को प्राथमिकता दे युवा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में वीरवार को दो दिवसीय टेक फेस्ट-2018 का आगाज हुआ। समागम में सूबे के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मनप्रीत बादल ने कहा कि इंसान की जिंदगी में एक अध्यापक का अहम योगदान होता है। अध्यापकों के आशीर्वाद से इंसान बुलंदियों को हासिल करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में उन्हें बदलते पंजाब की झलक दिखाई पड़ती है। वित्तमंत्री ने कॉलेज को पंद्रह लाख रुपये की ग्रांट देने का एलान किया।
उद्घाटनी समारोह के बाद बादल ने कहा कि आजादी हासिल करने के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। लोगों को उम्मीद थी कि अंग्रेजों के जाने के बाद इज्जत से अपनी रोटी कमा सकेंगे, लेकिन 70 साल बीत जाने के बाद भी शहीदों के सपने पूरे नहीं हुए। इनकी पूर्ति के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। उन्होंने पूर्व सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि बीते दस वर्षों में पंजाब पिछड़ गया। सूबे को विकास के रास्ते पर लाने के लिए सभी पंजाबियों को मेहनत करनी होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि जब से वह राजनीति में आए हैं, तबसे वह शिक्षण संस्थाओं के समागमों में जाने को तरजीह देते हैं। क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में जाने से उन्हें खुुशी मिलती है। उन्होंने युवाओं को फौज में भरती होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रिंसिपल से कहा कि इस बात को यकीनी बनाया जाए कि कॉलेज में कम से कम हर साल दस विद्यार्थी फौज में भरती होने के लिए परीक्षा दें। समागम में पूर्व डीपीआई (कॉलेज) रूप औलख विशेष मेहमान के रूप मौजूद रहीं। कॉलेज की प्रिंसिपल कोमल ब्रोका ने वित्तमंत्री को सम्मानित किया। टेक फेस्ट के पहले दिन आईटी क्विज, कोड कॉमबेट, फेस पेंटिंग, इनोवेटिव साइंस मॉडल्स, वेब डिजाइनिंग, आईटी स्किट व बायो रंगोली मुकाबले करवाए गए। उद्घाटनी समारोह में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अडवांस सेंटर फॉर टेक्निकल डेवलपमेंट ऑफ पंजाबी लैंग्वेज एंड कल्चर के डायरेक्टर प्रो. डॉ. गुरप्रीत सिंह लहत, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के कन्वीनर डॉ. गुरदीप सिंह सेखों समेत कॉलेज का सारा स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद वाहन चला निर्धारित समय से पहले पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत बादल का कॉलेज समागम में आने का समय दस बजे निर्धारित था, जबकि वह करीब आधा घंटा पहले ही पहुंच गए थे। वह खुद ही वाहन चलाकर आए थे। पूरे शहर में इस बात की चर्चा रही। लोगों का कहना है कि सरकार के कुछ मंत्री घंटों लोगों को इंतजार करवाते हैं। जबकि मनप्रीत ने नया रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें