फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक हरजीत हरमन ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहड़ी मेले में गायक हरजीत हरमन ने बांधा समा
विज्ञापन

मोहाली। मोहाली प्रेस क्लब की तरफ बेटियों की लोहड़ी मनाई गई। समागम में कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। वहीं, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी समागम में मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चन्नी व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने प्रेस क्लब का कैलेंडर व सोविनर भी रिलीज किया। उन्होंने कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं, समागम में पहुंचे प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने प्रेस क्लब द्वारा लड़कियों की लोहड़ी मनाने के प्रोग्राम की प्रशंसा की। इससे पहले समागम का आगाज मोहाली की डीसी गुरप्रीत कौर सपरा व एसएसपी कुलदीप सिंह ने लोहड़ी जलाकर किया। सपरा ने कहा कि अब समाज बदल रहा है। लड़कियां अब लड़कों से आगे निकल रही हैं। उन्होंने मोहाली प्रेस क्लब की लोहड़ी मनाने की प्रशंसा की। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी ने इस कार्यक्रम को सराहा। प्रेस क्लब के प्रधान गुरदीप सिंह बेनीपाल में करवाया गए समागम में गायक हरजीत हरमन, शहिजादा राज व सरब घुमान ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। प्रोग्राम का आगाज गायक हरिंदर हर के गीत से हुआ। इस मौके पर गुरजीत सिंह बिल्ला, गुरमीत शाही, भूपिंदर बब्बर, हरबंस बागड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें