फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेताओं को हाईवे पर जाम लगाना पड़ा मंहगा केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनके शर्मा, गिल और टीपीएस सिद्धू के अलावा सौ पर केस
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-21 पर जाम लगाकर हुई लोगों की परेशानी का है मामला
आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
चंडीगढ़-खरड़ नेशनल हाईवे-21 पर अकाली नेताओं को शुक्रवार लगाया जाम महंगा पड़ गया। बलौंगी थाने की पुलिस ने जिला अकाली दल के प्रधान व डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, खरड़ अकाली दल के सीनियर नेता रणजीत सिंह गिल व पूर्व डीसी व अकाली नेता तजिंदर पाल सिंह सिद्धू के अलावा 100 अज्ञात अकाली वर्करों पर केस दर्ज किया है। उन पर हाईवे पर जाम लगाकर जनता को परेशान करने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया। बलौंगी थाने के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत चुनाव के दौरान फिरोजपुर में अकाली और कांग्रेसी नेताओं के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद अकाली नेताओं पर केस दर्ज किए थे। जैसे ही यह मामला अकाली दल के हेड आफिस पहुंचा। अकाली दल के नेता तुरंत हरकत में आ गए। साथ ही सभी इलाकों में नेताओं ने अपने-अपने हलको में धरने प्रदर्शन करने व जाम की ड्यूटी लगाई। इस आदेेश पर मोहाली जिले के अकाली नेता व वर्करों ने पहले गुरुद्वारा अंब साहिब में मीटिंग की थी। इसके बाद बलौंगी सो गुजरते नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। इस कारण इलाके के लोग मुश्किल में आ गए थे। वहीं, पुलिस ने ट्रैफिक को विभिन्न हिस्सें से डायवर्ट कर निकाला था। इस दौरान करीब तीन से चार घंटे तक उन्होंने हाईवे को जाम करके रखा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हाईवे से हटाया था। साथ ही हाईवे को आम जनता के लिए खुलवाया था। जिक्रयोग है कि ऐसे केस केवल मोहाली में ही अकाली नेताओं पर दर्ज नहीं किए गए हैं। बल्कि पूरे पंजाब में अकाली नेताओं पर दर्ज किए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें