फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में 11 लोगों को हुआ कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को 11 लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 54 हो गई। डीसी ईशा कालिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को 12 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते रहें और जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया, वो लोग सेहत केंद्र पर जाकर निशुल्क टीकाकरण करवाएं। जिले में अभी तक 69,066 लोगों कोरोना पॉजिटिव होकर बीमार हो गए, जिनमें से 67,939 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि अभी तक 1073 लोगों की जान कोरोना संक्रमण के कारण जा चुकी है। रविवार को आए मामलों में मोहाली से 5, खरड़ और ढकोली से 3-3 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें