कुराली। बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन ऑफ मोहाली की ओर से 10वां मिस्टर मोहाली और 7वां मिस्टर कुराली बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रदीप बंटी, बुन्ना जोगी, रिशव कौशल, मनीष वर्मा, संजय पराशर और रियांश ने बताया कि म्युनिसिपल कमेटी के भवन में बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन होगा। इसमें चौथा मिस्टर क्लासिक का अवॉर्ड दांव पर होगा। इसके अलावा मिस्टर मोहाली ओपन कैटेगरी में भी बॉडीबिल्डर हिस्सा लेंगे। कंपटीशन के दौरान प्रतिभागी दोपहर दो बजे पोजिंग करेंगे। इससे पहले सुबह 10 से 11 बजे तक सभी का वजन किया जाएगा।
मिस्टर मोहाली ओपन कैटेगरी में पहले स्थान वाले को 42 इंच का एलईडी टीवी और दूसरे स्थान पर रहने वाले को 32 इंच का एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया जाएगा। तीसरा स्थान पाने वाले को माइक्रोवेव, चौथा स्थान पाने वाले को होम थिएटर और 5 वां स्थान पाने वाले को गीजर दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई अवॉर्ड बॉडीबिल्डर्स को दिए जाएंगे।