फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के कुछ पेपरों की तारीख में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य सरकार द्वारा सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी होने के बाद 10वीं और 12वीं के सात पेपरों की तारीख बदली है। बोर्ड के सचिव मोहम्मद तैय्यब ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार मार्च को 12वीं कक्षा की लोक प्रशासन और संस्कृत विषय की होने वाली परीक्षा 16 मार्च को होगी। राजनीतिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, बिजनेस स्टडी और वोकेशनल ग्रुप के सारे विषयों की नौ मार्च को होने वाली परीक्षा 30 मार्च को होगी। इसके साथ ही 13 मार्च को होने वाली सारे विषयों की परीक्षा 27 मार्च को करवाई जाएगी।
इसके अलावा 10वीं के विषय गृह विज्ञान की आठ अप्रैल को होने वाली परीक्षा चार अप्रैल को करवाई जाएगी। वहीं छह अप्रैल को होने वाली कंप्यूटर विषय की परीक्षा 13 अप्रैल को करवाई जाएगी। बोर्ड की परीक्षा संबंधी सारी जानकारी बोर्ड मैनेजमेंट ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा। बता दें कि इससे पहले प्रबंधकीय कारणों के चलते बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें