फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव नगर परिषद क्षेत्र में पुराने टूटे सीवरेज ढक्कनों की जगह लगेंगे 105 नए ढक्कन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। खरड़ हलके के भानु प्रताप राणा ने नयागांव नगर परिषद को 105 नए सीवरेज ढक्कन देने की घोषणा की है। यह घोषणा नगर परिषद के आर्थिक संकट और टूटे सीवरेज ढक्कनों से हो रही परेशानी के मद्देनजर की गई है। राणा ने नगर परिषद प्रधान सुरेंद्र कौशिक बब्बल और पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने शहर के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रधान बब्बल और पार्षदों ने बताया कि नगर परिषद आर्थिक संकट से जूझ रही है। विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। इससे नए कार्य शुरू करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि टूटे सीवरेज ढक्कनों को बदलने के लिए भी राशि उपलब्ध नहीं है। शहर में कई जगह टूटे ढक्कनों से लोगों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना रहता है। भानु प्रताप राणा ने लोगों की समस्या को देखते हुए यह पहल की। उन्होंने कहा कि इन ढक्कनों को पुराने और टूटे ढक्कनों की जगह लगाया जाएगा। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। हादसों का खतरा भी कम होगा। नगर परिषद प्रधान बब्बल और पार्षदों ने इस सहयोग के लिए राणा का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें