फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सीमाएं सील, पीजी पर पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोकसभा चुनाव के पास आते ही जिला पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। एक तरफ जहां पुलिस व अन्य सेंट्रल एजेंसियों के सहयोग से स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं, वहीं पीजी में भी दबिश देकर लोगों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर वह किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते हैं तो तुरंत पुलिस के कंट्रोल रूम पर सूचित करें। सूचना देनेे वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला पुलिस व सेंट्रल एजेंसियों की तरफ से पूरे जिले में स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग तक होती है। दूसरी तरफ विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अपने अधीन आने वाले एरिया में पीजी और घरों की चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह डीएसपी सिटी-टू रमनदीप सिंह की अगुवाई वाली फेज-8 थाने की टीम ने पीजी चेक किए। इसके अलावा सोहाना थाने के एरिया में भी पीजी चेकिंग की ड्राइव चली। हालांकि किसी भी तरह की कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है।

पचास हजार से अधिक कैश पर दस्तावेज रखें साथ
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में पचास हजार से अधिक कैश लेकर चलने पर लोगों को दस्तावेज साथ लेकर चलने होंगे। यह जानकारी पहले ही जिला प्रशासन की तरफ से दी गई। इससे पहले कई बार पुलिस नाकों पर कैश भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें