फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में माइनर सर्जरी की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर के आपरेशन थिएटर में माइनर सर्जरी की शुरुआत की गई है। यह सुविधा मरीजों को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत दी जा रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ उन मरीजों को मिलेगा जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर ऑपरेशन नहीं करवा पाते या चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों की ओर रुख करना उनके लिए आसान नहीं रहता। बता दें कि हेल्थ कम्युनिटी सेंटर में इन आपरेशन के लिए मरीजों को मामूली चार्ज देना होगा।
विज्ञापन


ये आपरेशन किए जाएंगे
हेल्थ कम्युनिटी सेंटर की एसएमओ पोमी चतरथ ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत गॉल ब्लेडर, हर्निया, गिल्टी, स्त्री और पुरुष की नलबंदी व नसबंदी, महिलाओं की बीमारियों से संबंधित, हाइड्रोसील, दूरबीन से पित्ते की पथरी सहित कई अन्य आपरेशन किए जाएंगे। यही नहीं मरीजों को लैब और एक्सरे तक की सुविधा को भी एनएचएम की योजना के तहत जोड़ा गया है। इसके लिए डॉ. विवेक रहाणो के अंडर विशेष स्टाफ की नियुक्ति की गई है।

पंजीकरण का कार्य शुरू
एसएमओ डॉ. पोमी चतरथ का कहना है कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत चलाई गई इस योजना का लोगों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में योजना को सफल बनाने और मरीजों को नजदीक ही आपरेशन सुविधा देने के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें