फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 विद्यार्थी एनडीए में हुए सलेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। महाराजा रणजीत सिंह अकादमी में प्रशिण लेने वाले सेक्टर-69 स्थित शेमराक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 28 बच्चों की एनडीए में सिलेक्शन हुई है। एनडीए में चुने गए 28 विद्यार्थियों ने स्कूल के साथ साथ पूरे देश में अपनी अकादमी का नाम भी रोशन किया है। इस बारे जानकारी देते हुए शेमरॉक स्कूल के चेयरमैन एएस बाजवा और अकादमी के डायरेक्टर मेजर जरनल (रिटा) बलजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पूरे भारत से लगभग 5 लाख प्रत्याशियों ने एनडीए के लिए यह परीक्षा दी थी। इसमें से छह हजार विद्यार्थियों की एनडीए में सिलेक्शन हुई है, जिसमें से शेमरॉक स्कूल के 28 विद्यार्थी शामिल है। इन 28 बच्चों में से पांच विद्यार्थी वो है जो कि ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले और तीन विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका फैमिली बैकग्राउंड सेना से संबंध रखता है। उन्होंने कहा कि बेशक देश के हर प्रांत में सैनिक स्कूल व प्राइवेट संस्थाएं बड़े स्तर पर एनडीए की तैयारी करवाते हैं, लेकिन अभी तक किसी भी संस्था के इतने छात्र सफल नहीं हुए, जो एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अप्रैल 2011 में इस अकादमी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें