फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपुर साहिब के तीन सेंटरों में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदपुर साहिब के तीन सेंटरों में बदलाव
विज्ञापन

मोहाली। होला मोहल्ला के कारण पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आनंदपुर साहिब के तीन परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। यह परीक्षा केंद्र केवल दो दिन के लिए होगा। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनंदपुर रूप नगर, एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनंदपुर रूपनगर व सरकारी आदर्श स्कूल लधीपुर, रूप नगर शामिल हैं। अब इन तीनों सेंटरों की जगह अब गुरु तेग बहादुर पालीटेक्निक कॉलेज आगमपुर रोड श्री आनंदपुर साहिब, रूपनगर में नया केंद्र बनाया गया है। नया परीक्षा केंद्र 28 फरवरी से एक मार्च तक के लिए बनाया गया है। तीन से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों में होगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा में अपीयर होने वाले रेगुलर, प्राइवेट और ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को वहां जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें