फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर एमसी के पास नहीं होलोग्राम फार्म, कैसे मिलेगा जन्म एवं मौत प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना होलोग्राम फार्म के कैसे मिले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन

जीरकपुर नगर काउंसिल के पास फार्म नहीं, एक बार में 200 फार्म ही होते हैं जारी
प्रतिमाह आवेदन करने वालों की संख्या है 350 से 400
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर नगर काउंसिल में अधिकारियों के पास जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए होलोग्राम युक्त फार्म नहीं है। इस कारण अधिकारी आवेदक को प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पा रहे हैं। आवेदक कई दिनों तक दफ्तर के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
जानकारी के मुताबिक, जीरकपुर नगर काउंसिल में जन्म एवं मृत्यु की रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रोजाना 15 से 20 लोग आते हैं। अनुमान के मुताबिक, विभाग के पास हर महीने 350 से 400 फार्म आवेदकों द्वारा जमा कराए जाते हैं, उन्हें प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जब दफ्तर का दौरा किया तो अधिकारियों ने बताया कि इस काम के लिए जिला प्रशासन से एक होलोग्राम युक्त फार्म मिलता है, उस पर लिखे नंबर को सॉफ्टवेयर में अंकित करना अनिवार्य है। होलोग्राम युक्त नंबर का आवेदक द्वारा दिए फार्म से मिलान करने के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन द्वारा जीरकपुर प्रशासन को एक बार में मात्र 200 होलोग्राम युक्त फार्म मुहैया करवाए जाते हैं, जो आवेदकों की संख्या के मुताबिक बहुत कम हैं। होलोग्राम युक्त फार्म न होने के कारण आवेदकों द्वारा जमा कराए गए फार्म दफ्तर में पड़े रहते हैं। इस कारण लोगों को कई दिनों तक चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
नगर काउंसिल की जन्म व मृत्यु शाखा को जिला कार्यालय के दफ्तर से समय पर होलोग्राम युक्त फार्म नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदनकर्ताओं ने कई बार अधिकारियों के पास शिकायत दी, जिसका कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कोट्स ::::::
मुझे यहां आए अभी कुछ दिन हुए हैं, इसलिए काम को समझने में समय लग रहा है। होलोग्राम युक्त फार्म की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
-मनवीर सिंह गिल, ईओ, एमसी ऑफिस, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें