संस्था ने जरूरतमंदों को कपड़े बांटे
खरड़। भारत विकास परिषद व आर्य समाज खरड़ की ओर से जरूरतमंदों को कपड़े बांटे गए। इस रस्म की शुरुआत हवन पूजा करके की गई। दोनो संस्थाओं द्वारा डाक्टर प्रतिभा मिश्रा प्रधान महिला विंग भारत विकास परिषद खरड़ के निवास आजाद कांप्लेक्स में हवन करवाया गया। इस अवसर पर विष्णु मित्तल प्रधान भारत विकास परिषद व विश्व बंधु प्रधान आर्य समाज खरड़, एकता नागपाल तथा रोहित मिश्रा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्व बंधु ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा परिषद के मेंबरों को दिए गए कपड़े जरूरतमंद लोगों को बांटे गए हैं। इस अवसर पर विजय धवन, दविंदर सिंह, राजिंदर अरोड़ा, विकास सिंगला, एसपी अरोड़ा, हरीश सिडाना, नवीन, पूनम सिंगला, सुनीता मित्तल, अल्का भाटिया, दीपक राणा, अमरनाथ व मनजीत कौर मौजूद थीं।