फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कूटी के साथ 10 हजार नकद और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया में एक महिला कर्मचारी की स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर स्कूटी के साथ उसमें रखा महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान, नकदी और अन्य जरूरी सामान भी ले गया। घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।सेक्टर-30 चंडीगढ़ निवासी पलक कपूर ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर आई थी। उसने अपनी ग्रे रंग की स्कूटी ऑफिस से करीब 50 मीटर दूर खड़ी की थी।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह लौटी तो उसकी स्कूटी वहां से गायब थी। स्कूटी की डिकी में रखा मैक मिनी डिवाइस, करीब 10 हजार रुपये नकद, पर्स और हेलमेट भी चोर अपने साथ ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें