फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त लगने वाले कोरोना के टीके के कुराली में वसूले जा रहे 10 रुपये, सीएमओ बोलीं- जांच करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के सीएचसी अस्पताल में कोरोना के टेस्ट करवाने और टीके लगवाने के लिए काटी जा रही 10 रुपये की पर्ची से लोगों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से इस लूट को बंद करवाने और इसकी जांच करवाने की मांग की है। इस मौके पर काटी गई पर्ची दिखाते हुए लोगों ने बताया कि वह यहां कोरोना का टेस्ट करवाने और टीका लगवाने पहुंचे तो पहले उन्हें 10 रुपये की पर्ची कटवा कर लाने के लिए कहा गया। जब लोगों ने कहा कि यह काम तो सरकार मुफ्त कर रही है तो स्टाफ ने कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई महीनों से 10 रुपये की पर्ची काटी जा रही है और इसका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज है। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

क्या करते हैं अधिकारी
इस संबंधी एसएमओ बीरइन्द्र कौर रंधावा ने कहा कि इस तरह की कोई पर्ची नहीं काटी जा रही है। जब उन्हें पर्ची दिखाई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो वे इसकी पूछताछ करेंगी। वहीं, राज्य के सेहत सचिव अमित कुमार ने कहा कि सरकार दोनों काम मुफ्त कर रही है। उन्होंने इस मामले को गलत बताते हुए इसकी जांच करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें