- दिल्ली के लिए 10
- मुंबई के लिए 8
- बंगलूरू के लिए 5
- अहमदाबाद के लिए 3
- हैदराबाद के लिए 2
- श्रीनगर के लिए 2
- कोलकाता के लिए 2
श्री नांदेड़ साहिब के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान
चेन्नई के लिए इंडिगो की फ्लाइट शाम 7.40 बजे उड़ान भरेगी। इससे पहले जम्मू, जोधपुर, शिरडी के लिए उड़ान शुरू होनी थी लेकिन मई में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। मई में चंडीगढ़ से देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।
एयर इंडिया की चंडीगढ़-नांदेड़ साहिब फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी। इससे श्रद्धालु धार्मिक स्थल श्री नांदेड़ साहिब जा सकेंगे। गो एयर की मुंबई, श्रीनगर, अहमदाबाद, लखनऊ, बंगलूरू की फ्लाइट्स 28 मार्च से शुरू कर 30 अप्रैल तक जारी रहेंगी। चंडीगढ़-भुवनेश्वर वाया पटना फ्लाइट इंडिगो 15 अप्रैल से शुरू होगी। यह दोपहर 3.35 बजे चलेगी और रात 8.05 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।
चंडीगढ़-वड़ोदरा वाया जयपुर
इंडिगो की चंडीगढ़-वड़ोदरा वाया जयपुर फ्लाइट सुबह 11.10 बजे उड़कर वड़ोदरा में 2.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 3.20 बजे वहां से शाम 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह रविवार को रद्द रहेगी।
दूसरे राज्यों से जुड़ाव पर जोर
कोरोना के चलते चंडीगढ़ से यात्रा के सीमित साधन और फ्लाइट से सुरक्षित यात्रा के चलते चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिछले दो महीने में हवाई यातायात में बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, सुबह के समय चंडीगढ़ से हवाई संपर्क बढ़े, इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरलाइंस को प्रोत्साहन योजना भी दे रही है। रात में यहां पर एयरक्राफ्ट पार्क करने की कोई फीस नहीं ली जा रही है। एयर टर्बाइन फ्यूल भी उन्हें रियायती दर पर दिया जा रहा है।