फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिला अस्पताल में 10 और अन्य अस्पतालों में पांच बेड स्वाइन फ्लू के लिए रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में स्वाइन फ्लू का डेराबस्सी में एक मामला आया है। मरीज की हालत स्थिर है और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बात की पुष्टि महामारीविद सुभाष कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के प्रबंध पूरे हैं। जिला अस्पताल में 10 और अन्य अस्पतालों में पांच बेड स्वाइन फ्लू के लिए रिजर्व रखे हैं। उन्होंने बताया कि फेज-6 स्थित अस्पताल में 10 बेड का अभी इंतजाम है। अभी जिले में स्थिति नियंत्रण में है। अगर जरूरत पड़ी तो इन बेडों को बढ़ाया जा सकता है। अस्पतालों में इसके लिए अलग से फ्लू कार्नर बनाए गए हैं। अगर किसी मरीज को फ्लू होता है तो उसे क्वारंटीन होने के साथ ही स्वाइन फ्लू का टेस्ट करवाना चाहिए। इसके अलावा किसी से मिलना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करने से संक्रमण फैलता है। अगर टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सामान्य फ्लू का इलाज होगा वरना स्वाइन फ्लू की दवा चलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। इसका इलाज संभव है लेकिन मरीजों को एहतियात बरतनी होगी ताकि कोई और संक्रमित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें