फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए 1.26 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बंधन मुक्त योजना के तहत जिले में 13 विकास कार्यों के लिए 1.26 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इसके साथ ही पीएम-10 पंजाब निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत सोहाना के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल का पुर्ननिर्माण चल रहा है। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला योजना कमेटी के चेयरमैन ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा जिला प्रबंधकीय परिसर में हुई। जिला योजना कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा की अगुवाई में हुई समीक्षा बैठक में पंचायत विभाग, स्थानीय निकाय, शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इसमें मुख्यत: पीएम-10 पंजाब निर्माण कार्यक्रम व बंधन मुक्त योजना के तहत जारी फंड से करवाए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
बता दें कि बंधन मुक्त योजना के तहत ऐसे जरूरी कामों के लिए ग्रांट जारी की जाती है, जो किसी अन्य विकास योजना के तहत नहीं आते हैं। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। पीएम-10 कार्यक्रम के तहत चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया गया कि इस योजना के तहत खरड़ ब्लॉक के गांव देहकलां व माजरी ब्लॉक के गांव भजौली में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 50-50 लाख की ग्रांट जारी हुई थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि गांव देहकलां में सामुदायिक केंद्र तैयार हो चुका है, जबकि गांव भजौली में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पीएम-10 कार्यक्रम के तहत ही सोहाना के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 25 लाख की ग्रांट जारी हुई थी। स्कूल की इमारत में मरम्मत के साथ ही अन्य काम भी जारी है। इसे दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में जिला योजना कमेटी के सदस्य चौधरी गुरमेल सिंह, प्रेम कुमार, डिप्टी डीईओ रमिंदर कौर, सुखविंदर सिंह, बेअंत सिंह, एसडीओ गुरमीत सिंह, बनूड़ नगर परिषद के ईओ बलजिंदर सिंह, करनैल सिंह, राज कमल गर्ग, संदीप कुमार नारंग, संदीप सिंह व डेराबस्सी के बीडीपीओ सुखचैन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें