फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल बोले, नरेंद्र मोदी मेरी बात नहीं टालते

Wed, 19 Mar 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी के गांव किल्लियांवाली, सिंघेवाला और फतूहीखेड़ा में बठिंडा सीट से शिअद प्रत्याशी और सांसद हरसिमरत कौर बादल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा कि अगर केंद्र में मोदी सरकार आती है तो यह पंजाब के लिए सोने पर सुहागा होगा। नरेंद्र मोदी से वह विकास कार्यों के लिए प्रोजेक्ट मांग सकते हैं। मोदी उनकी किसी बात को न नहीं कर सकते।

लोग केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए प्रत्याशियों को जिताएं ताकि मोदी के कार्यकाल में पंजाब का खुलकर विकास हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता विकास कार्यों को देखते हुए विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने लंबी के मतदाताओं को हरसिमरत बादल के पक्ष में मतदान करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिअद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें