फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस विधायक की घर वापसी: पार्टी ने रद्द किया निलंबन, जानें पूरा मामला

सार

पंजाब में कांग्रेस पार्टी में बड़ी हलचल हुई है। पार्टी ने अपने एक विधायक का निलंबन रद्द कर दिया है। साल 2024 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित किया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निलंबन किया गया था। 
विज्ञापन
विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी की कांग्रेस में वापसी - फोटो : @Amarinder Singh Raja Warring
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग की मौजूदगी में लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी में वापसी की। यह वापसी उनके निलंबन को रद्द करने के बाद हुई।

विज्ञापन


बीते साल हुआ था निलंबन

विक्रमजीत, पूर्व सांसद स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के बेटे हैं। उन्हें पिछले साल अप्रैल में कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किया गया था। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वॉरिंग ने एक्स पर लिखा, "हमें खुशी है कि हमारे सहयोगी और फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह हमारे साथ वापस आ गए हैं। वह तीसरी पीढ़ी के समर्पित कांग्रेसी हैं। उनकी वापसी निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत करेगी। हम एकजुट होकर और भी मजबूत होंगे।"



ये थी पार्टी से निलंबन की वजह 

विक्रमजीत की पार्टी में वापसी लुधियाना के दाखा में आयोजित संविधान बचाओ रैली के दौरान हुई। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेता मौजूद रहे। बता दें कि विक्रमजीत को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी के कारण निलंबित किया गया था। उन्होंने चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उस दौरान उनकी मां कर्मजीत कौर चौधरी ने भाजपा ज्वाइन की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Punjab Cabinet: लैंड पूलिंग पाॅलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, प्रथम चरण में 27 शहरों में की जाएगी लागू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें