फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर में 'आप' का मेंबरशिप अभियान, 600 ने ली सदस्यता

Sun, 05 Jan 2014 05:15 PM IST
अमर उजाला, नवांश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की जिला टीम की ओर से आज नवांशहर और बंगा में मेंबरशिप अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान में 600 लोगों ने 10 रुपये जमा करवाकर पार्टी की मेंबरशिप ली। नवांशहर में 250 और बंगा में 350 लोगों ने मेंबरशिप ली। मेंबरशिप कैंप अंबेडकर चौक के पास और बंगा में मुख्य मार्ग पर लगाया गया था।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कमेटी मेंबर शिव कौड़ा और जिला जनरल सेक्रेटरी गगन अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी के इस मेंबरशिप अभियान को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने फोन के माध्यम से भी मेंबरशिप ली। उन्होंने बताया कि लोग खुद आगे बढ़कर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से जो राजनीति की गंदगी साफ करने का अभियान शुरू किया है उसे हर शहर और गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कई लोगों ने पार्टी को ऑफिस सेवा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। जल्द ही जिला कमेटी से विचार-विमर्श कर जिला मुख्यालय पर पार्टी का दफ्तर खोला जाएगा।

इस मौके पर सौरभ आम आदमी, दविंदर बजाड़, सन्नी, धर्माणी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें