फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मान सरकार का संकल्प: 'नशा मुक्ति यात्रा' की होगी शुरुआत, डीजीपी गौरव यादव ने बैठक बुलाई

Tue, 29 Apr 2025 10:27 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिला स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट सौंपने और डेडलाइन तय करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
जानकारी देते मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 'नशा मुक्ति यात्रा' शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान का लक्ष्य हर गाँव और हर वार्ड तक नशा मुक्ति का संदेश पहुँचाना है। मुख्यमंत्री मान ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया है। वहीं, 2 से 4 मई से सभी जिलों में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठकें आयोजित होंगी। इससे अलग 7 मई से हर गांव और वार्ड में जनसभाएं शुरू होंगी, जिसमें जागरूकता फैलाई जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिला स्तर पर नशे को खत्म करने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट सौंपने और डेडलाइन तय करने पर चर्चा होगी। डीजीपी ने पहले ही 31 मई 2025 तक 'नशा मुक्त पंजाब' का लक्ष्य रखा है, जिसमें सभी एसएसपी और सीपी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें