फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबीर और रमनदीप बने बेस्ट धारक

Thu, 07 Nov 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौड रोड स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में वीरवार को दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन सौ मीटर की दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन


इसमें डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल और डीएवी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  

प्रतियोगिता के अंडर-19 (लड़के) वर्ग में मनबीर सिंह ने पहला, जगसीर सिंह दूसरा और जश्नप्रीत ने तीसरा स्थान जीता।

लड़कियों के मुकाबले में रमनदीप कौर पहले, किरण दूसरे और नीशू तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 17 लड़के में हिमांशु ने पहला, अमरिंदर सिंह ने दूसरा और मोहित यादव ने तीसरा स्थान और
लड़कियों में पूजा ने पहले, काजल दूसरे और रौली ने तीसरे स्थान हासिल किया।

इसके मुख्य मेहमान उद्योगपति अजय सेतिया और विशेष मेहमान पैटर्न डा. बलदेव राज थे। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इसमें जज डीपी भूपिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, डीपी रमनप्रीत कौर और अमृतपाल कौर  थे। मंच संचालन राजीव कुमार और आशा ने किया।

इस मौके पर विजय वाट्स, रमन गिरधर, लीलाधर, सतपाल, प्रिसिंपल हरपाल कौर, प्रिंसिपल सुरिंदर कौर और प्रिंसिपल एलबी सुब्बा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें