फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे कहते हैं किस्मत: 72 घंटे में दूसरी बार निकली लॉटरी... फाजिल्का कचहरी का क्लर्क बोला-अब खुद का घर खरीदेंगे

Sat, 16 Nov 2024 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)

सार

फाजिल्का कचहरी के क्लर्क हरबंस सिंह तीन साल से लाॅटरी का टिकट खरीद रहे हैं। पहले उनके छोटे-छोटे इनाम निकलते थे, लेकिन इस बार 72 घंटे में दो बड़े इनाम निकलने से वे बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लिए हरबंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फाजिल्का में रहने वाले एक व्यक्ति को 72 घंटे में दूसरी बार लॉटरी लगी है। पहले सवा दो लाख रुपये का इनाम निकला। अब डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी का परिणाम आया, जिसमें 45 हजार का दूसरा इनाम निकला है।
विज्ञापन


किस्मत के धनी फाजिल्का कचहरी के क्लर्क हरबंस सिंह हैं। दो लाॅटरी निकलने पर उन्होंने कहा कि अब वह अपना खुद का मकान खरीदेंगे। हरबंस सिंह ने बताया कि उन्होंने फाजिल्का के मेहरिया बाजार में रूपचंद लॉटरी वालों से लॉटरी का टिकट खरीदा था। जिस पर पहले सवा दो लाख रुपये का इनाम निकला। इसके बाद उन्होंने और लॉटरी का टिकट खरीदा। इसमें बड़ी और छोटी लॉटरी डाली गई। इसमें से अब नागालैंड डियर स्टेट लॉटरी का परिणाम आया, तो उन्हें दूसरा इनाम 45 हजार रुपये का निकला है।

अपना मकान खरीदने का सपना होगा पूरा

हरबंस सिंह का कहना है कि वह किराए के मकान पर रह रहे हैं और उनकी इच्छा है कि वह खुद का मकान खरीदे। इसलिए ऐसे में लॉटरी का पैसा उनके लिए बहुत अहमियत रखता है। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से लॉटरी का टिकट खरीदते आ रहे हैं।

उधर, रूपचंद लॉटरी के संचालक बॉबी का कहना है कि हरबंस सिंह अक्सर ही उनके यहां से लॉटरी का टिकट खरीदकर जाते हैं। कई वर्षों से वह उनके यहां आ रहे हैं, लेकिन छोटे-मोटे इनाम निकालने के चलते कुछ नहीं मिला और अब लगातार दो इनाम निकलने पर उन्हें हौसला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें