फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फगवाड़ा में ईडी की बड़ी कार्रवाई; वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और अन्य ठिकानों पर छापेमारी

Wed, 20 Aug 2025 10:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाब में ईडी की टीमें सुबह तड़के फगवाड़ा के जी.टी. रोड स्थित वाहिद संधर शुगर मिल के परिसर, गोल्ड जिम, और मिल के मालिक जर्नैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर पहुंची।
विज्ञापन
पंजाब में ईडी की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फगवाड़ा में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम, और इससे जुड़े कुछ घरों व अन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 60-70 ईडी अधिकारी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


छापेमारी का विवरण
ईडी की टीमें सुबह तड़के फगवाड़ा के जी.टी. रोड स्थित वाहिद संधर शुगर मिल के परिसर, गोल्ड जिम, और मिल के मालिक जर्नैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर पहुंची। अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, और अन्य सामग्रियों की गहन तलाशी ली। यह कार्रवाई पिछले कुछ वर्षों में मिल के खिलाफ लगे आरोपों, जिसमें किसानों के 40 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान और सरकारी जमीन के दुरुपयोग से संबंधित मामलों की जांच से जोड़ी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें