फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: आनंदपुर साहिब में अवैध खनन का विरोध करने पर युवक पर चलाई गोली

Mon, 09 Sep 2024 03:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। श्री आनंदपुर साहिब के नजदीक सतलुज दरिया के किनारे माफिया ने एक बार फिर अवैध खनन का विरोध करने पर गोलियां चलाईं। शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने जैसे तैसे भागकर जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी आदेश राणा उसकी जमीन पर अवैध खनन कर रहा था। ऐसा करने से मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुसिल ने जांच के बाद विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर आरोपी की तलाश में छापामारी की है। जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना का कहना है मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गाैरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अवैध खनन से जुड़े मामले में एक महिला ने भी गोली चलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें