लुधियाना। गांव कक्का के रहने वाले यूथ अकाली दल के सीनियर उप प्रधान जगरूप सिंह उर्फ प्रिंस भट्टी की सोमवार की देर रात बाइक स्लिप होने मौत हो गई। हादसे में उसकी प्रिंस का साथी इत्तुप्रीत सिंह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। थाना डिविजन दो की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के के बाद प्रिंस का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। प्रिंस सोमवार की रात अपने साथी इत्तुप्रीत के साथ किसी काम से बाइक पर जा रहा था। इत्तुप्रीत बाइक चला रहा था। प्रिंस पीछे बैठा हुआ था। सिविल अस्पताल के पास बाइक स्लिप होने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। गंभीर चोटें आने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस की मदद से साथ इत्तुप्रीत को पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। सूचना मिलते ही अकाली दल के नेता भी मौके पर पहुंच गए। अकाली दल नेताओं ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल के पास सड़क काफी खराब है और स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती है, जिस कारण रोजाना हादसे होते रहते हैं। अकाली नेताओं ने कहा कि नगर निगम को जल्द से जल्द इलाके की सड़कें और लाइटें ठीक करवानी चाहिए।