फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में महिला की चुन्नी मशीन में फंसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना। शिमलापुरी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला की चुन्नी अचानक मशीन में आ गई। जिस कारण महिला को मशीन ने अपनी तरफ खींच लिया और गला दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान मनप्रीत कौर (28) के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश ने बताया कि मृतक महिला के 4 बच्चे हैं। वह शिमलापुरी स्थित प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थी। सोमवार को शाम वह फैक्ट्री में काम कर रही थी। इसी दौरान ग्राइंडर मशीन में उसकी चुनरी फंस गई और गला दबने से उसकी हालत बिगड़ गई। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां इलाज के दौरान महिला का मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें