फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दही के मांगे पैसे तो दुकान के आगे लगा दिया कूड़े का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूरी खाने के बाद निगम के कर्मचारी ने ली थी दही, दुकानदार ने मांग लिए पैसे तो दिखाया गुस्सा
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। महानगर के पुराने बाजार में पूरी की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने जब निगम कर्मचारी से दही के बीस रुपये मांगे तो सफाई कर्मचारी ने गुस्से में दुकान के आगे कूड़े का रेहड़ा पलट दिया। इससे वहां बदबू फैल गई। दुकान मालिक ने जब उसे कूड़ा उठाने के लिए कहा तो वह गालियां देने लगा। आस-पास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। बाद में दुकानदारों ने इलाका पार्षद और नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर जानकारी दी जिसके बाद कूड़ा वहां से उठवाया गया। पूरी वाले सुरिंदर कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह कूड़े का रेहड़ा लिए एक कर्मचारी आया। उसने पूरी खाई और सब्जी पैक करवा ली। पैसे देने के बाद उसने फिर से दहीं पैक करवाई। अंदर काम करने वाले लड़के ने दही के पैसे मांगे को कर्मचारी दुर्व्यहार करने लगा। जब दुकानदार ने उसका विरोध किया तो कर्मचारी ने वहां कूड़े का ढेर लगा दिया। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि इस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें