फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: रूपनगर में 50.20 प्रतिशत मतदान हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपनगर। जिला में 10 जिला परिषद और 93 ब्लॉक समिति चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान की शुरुआत में ठंड के कारण पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की संख्या कम रही, जिससे मतदान धीमी गति से हुआ। हालांकि, धूप निकलने के बाद भी मतदाता उत्साह के साथ सामने नहीं आए। जिला में कुल 50.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह 12 बजे तक 20.78 प्रतिशत, 2 बजे तक 36.04 प्रतिशत और शाम 4 बजे तक मतदान की संख्या में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई। रोपड़ से विधायक दिनेश चड्डा ने अपने गांव बढ़वा में, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने गंभीरपुर में, और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन इबाल सिंह लालपुरा ने गांव लालपुरा में वोट डाले। विशेष रूप से, चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अकाली दल के बूथ नहीं लगे, जबकि गांव तालापुर में सिर्फ कांग्रेस का बूथ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें