फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: विजिलेंस ने 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज एक प्राइवेट व्यक्ति परवीन कुमार निवासी भदौड़, जिला बरनाला को 1.5 लाख रुपएये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी ने पहले भी महिंदर सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उक्त आरोपी परवीन कुमार ने अपनी ऑनलाइन शिकायत वापस लेने के बदले महेंद्र सिंह को रिश्वत देने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त महिंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि कथित आरोपी परवीन कुमार और उसके साथी गज्जू राम निवासी गांव भद्दलवड्ड, जिला बरनाला ने ऑनलाइन निकासी के संबंध में उसके साथ समझौता करने के बदले 2.5 की रिश्वत मांगी, जिसके चलते शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी परवीन कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में सह आरोपी फरार है। इस संबंध में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें