फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दुकान पर लूट का वीडियो वायरल, पूर्व विधायक अंगुराल ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लॉटरी की दुकान में लूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर सुरक्षा पर सवाल उठाए। वीडियो में हथियारबंद लुटेरे दुकान में घुसकर कर्मचारियों को धमकाते दिख रहे हैं। एक युवक दातर लहराते हुए कर्मचारियों से कह रहा है- पैसा निकाल दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। इसी दौरान दूसरा युवक गल्ला खोलकर नकदी निकालता है और नोटों को जेबों में ठूंसता नजर आता है। पूरी वारदात के दौरान दुकान का शटर नीचे कर दिया जाता है। पूर्व विधायक अंगुराल ने वीडियो के साथ दावा किया है कि शहर में लॉटरी का कारोबार खुलेआम चलता है जबकि पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि जालंधर में कहीं भी लॉटरी नहीं चल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें