फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: महिला से 27 लाख रुपये लेकर दिया नकली वीजा और वर्क परमिट, कनाडा की जगह पहुंची तिहाड़

Fri, 21 Oct 2022 10:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)

सार

पांच आरोपियों ने महिला को कनाडा भेजने के लिए 27 लाख रुपये लिए। आरोपियों ने पासपोर्ट पर कनाडा का वीजा और वर्क परमिट का भी पेपर दे दिया। जिसके बाद उन्होंने 2 मार्च की एयर टिकट करवाकर कनाडा जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेज दिया।
विज्ञापन
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के रायकोट शहर के कुतबा गेट की रहने वाली किरनजीत कौर से 27 लाख रुपये लेकर ठग ट्रेवल एजेंट गिरोह ने उसे कनाडा का नकली वीजा और वर्क परमिट थमा दिया। सुनहरे भविष्य के सपने आंखों में लेकर 2 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कनाडा की उड़ान लेने पहुंची किरनजीत कौर को एयरपोर्ट अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


किरनजीत कौर के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में नकली वीजा और वर्क परमिट लेकर कनाडा जाने की कोशिश की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे तिहाड़ जेल भेज दिया। तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद किरनजीत कौर ने जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी हरजीत सिंह को शिकायत दी। शिकायत की जांच एसपी ( हेडक्वार्टर) हरविंदर सिंह ने की। जांच में पीड़ित किरनजीत कौर के आरोप की पुष्टि होने के बाद एसएसपी हरजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।

थाना सिटी रायकोट के सब इंस्पेक्टर और मुकदमे के जांच अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि किरनजीत कौर की शिकायत पर हनी सिंह और संदीप कौर वासी रायकोट, अमरजीत कौर, उसका बेटे करमजीत सिंह और बहू चरनजीत कौर वासी गांव सहौली के खिलाफ साजिश रचकर 27 लाख रुपये धोखाधड़ी करने की संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। सभी आरोपी फरार हो गए हैं। लखवीर सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुतबा गेट रायकोट वासी किरनदीप कौर ने शिकायत में बताया कि हनी सिंह, संदीप कौर दोनों वासी रायकोट, अमरजीत कौर उसके बेटे करमजीत सिंह और बहू चरनजीत कौर वासी सहौली मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। पांचों ने मिलकर कनाडा भेजने के लिए 27 लाख रुपये लिए। रुपये लेने के कुछ समय बाद आरोपियों ने पासपोर्ट पर कनाडा का वीजा और वर्क परमिट का भी पेपर दे दिया। जिसके बाद उन्होंने 2 मार्च की एयर टिकट करवाकर कनाडा जाने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेज दिया। एयरपोर्ट के इमिग्रेशन अधिकारी ने नकली वीजा वर्क परमिट और फर्जी दस्तावेज के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जहाज चढ़ने से रोक दिया। एयरपोर्ट पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, नकली दस्तावेज और पासपोर्ट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। किरनदीप कौर ने कहा कि उसने सुनहरे भविष्य के जो सपने देखे थे वो सब टूट गए। आरोपियों ने भविष्य बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें