फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तेमाल की पीपीई किटें नहर किनारे फेंकी, पुलिस व सेहत विभाग जांच में जुटा

विज्ञापन
भवानीगढ़ में फेंकी गईं इस्तेमाल की गईं पीपीई किटें। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
संगरूर में भवानीगढ़ में मंगलवार की रात गांव नदामपुर के रास्ते पर तीन जगहों पर इस्तेमाल पीपीई किटें नहर के किनारे फेंक दीं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने क्षेत्र को सील कर लोगों के इस रास्ते पर आने जाने पर रोक लगा दी है। जांच में प्रशासन ने पाया कि ये पीपीई किट यहां लाकर फेंकी गई हैं, जो बड़ी लापरवाही है। पीपीई किटें किसने यहां फेंकी हैं, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी सिमरप्रीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार इस्तेमाल की गई किटों को खुले में फेंकना बेहद खतरनाक है। यदि कोई व्यक्ति या बेजुबान जानवर इन्हें छू लेता तो कोरोना वायरस फैलने का डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें