फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का अनोखे ढंग से प्रदर्शन, भीख मांग केंद्र के लिए इकट्ठा किया चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। स्टील की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ यूसीपीएमए में धरना दे रहे उद्योगपति सड़कों पर उतर भीख मांग कर केंद्र सरकार को फंड देने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को गिल रोड स्थित यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के कार्यालय के बाहर स्टील से संबंधित उत्पाद बनाने वाले उद्योगपतियों की ओर से कटोरा लेकर भीख मांगी गई और सरकार पर कटाक्ष किया गया। उद्योगपतियों ने कहा कि हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि सरकार देश में महंगाई को रोकने में असमर्थ साबित हो गई है। सरकार को सिस्टम को चलाने के लिए पैसों की जरूरत है। इसके चलते रोजमर्रा का सामान लगातार महंगाई के आसमान को छू रहा है। इसका ध्यान में रखते हुए सरकार को सहयोग करने के लिए उन्होंने कटाक्ष के रूप में एसोसिएशन कार्यालय के बाहर भीख मांग कर लोगों से पैसा इकट्ठा किया। इस पैसे को अब वे सरकार को भेजेंगे ताकि उद्योगपतियों के दर्द को समझते हुए सरकार स्टील के दामों को नियंत्रण में लाने के लिए स्टील रेगुलेटरी अथॉरिटी का निर्माण करें। इस दौरान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, अवतार सिंह भोगल, कमल इंदर सिंगला, अछरु राम गुप्ता, गुरमीत कुलार, राजीव जैन, उपकार सिंह अहूजा व जगतवीर सिंह बिट्टू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें