फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से घर जा रहे दो युवकों की कार खड़े ट्रक से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ख्याला के पास सोमवार की सुबह एक कार सड़क पर खड़े टिप्पर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो नौजवानों की मौत हो गई है। दोनों दोस्त चंडीगढ़ से एक समागम से कार में घर लौट रहे थे। मानसा के सिविल अस्पताल से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर उसे वारिसों के हवाले कर दी है। दो दोस्त बलजिंदर सिंह (30) पुत्र बोघ सिंह वासी घुम्मन सिंह व लवली (28) पुत्र प्रेम कुमार वासी मौड़ मंडी चंडीगढ़ से एक समागम से अपनी कार से वापस लौट रहे थे। उनकी कार गांव ख्याला के पास सड़क के किनारे खड़े टिप्पर ट्रक से टकरा गई, जिस में दोनों की मौत हो गई। दोनों नौजवान शादीशुदा थे। थाना चौकी ठुठियावाली के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया दोनों शव पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि टिप्पर ट्रक चालक के खिलाफ मृतक बलजिंदर सिंह के चाचा के लड़के गुरिंदर सिंह घुम्मन कला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें