फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कमल भाभी की हत्या के दो आरोपी पकड़े, मास्टरमाइंड अमृतपाल फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बठिंडा। सोशल मीडिया इंफ्लयूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की हत्या निहंग अमृतपाल सिंह महरो के साथियों ने गला घोंट कर की थी। दो आरोपियों निमरजीत सिंह और जसप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल फरार है। एसएसपी अमनीत कोंडल ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों ने कमल कौर आपत्तिजनक वीडियो बनाने से मना किया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब वह नहीं मानी तो उन्होंने उसको प्रमोशन के बहाने बठिंडा के भुच्चो एरिया में बुलाया और उसी की गाड़ी में गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद गाड़ी को शव समेत प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ा कर दिया। शिअद अमृतसर की टिकट पर 2022 में चुनाव लड़ चुका अमृतपाल और उसके साथी निमरजीत सिंह पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी अमनीत के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कमल कौर 9 जून को लुधियाना से बठिंडा पहुंची और उन दोनों से मिली। निमरजीत और जसप्रीत उसे गाड़ी ठीक करवाने के बहाने एक वर्कशाॅप में ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी। इसके बाद निजी अस्पताल की पार्किंग में कार ले जाकर खड़ी कर दी। कार की बेक सीट पर ही कमल काैर का शव बरामद हुआ था। पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने निमरजीत और जसप्रीत को गिरफ्तार कर मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल को भी नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें