फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किलो चूरापोस्त और अफीम समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 15 किलो चूरापोस्त और आधा किलो अफीम बरामद हुई है। थाना जमालपुर की पुलिस ने जस्सियां रोड स्थित मोहल्ला केहर सिंह नगर निवासी केहर सिंह उर्फ छोटू और बस्ती जोधेवाल स्थित मोहल्ला न्यू कुलदीप नगर निवासी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्हें दोनों आरोपी आते दिखे। शक के आधार पर उन्होंने उन्हें रोका और तलाशी ली तो आरोपियों से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें