फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हाईवे पर मिलिट्री कैंटीन के लिए जा रहा शराब का ट्रक पलटा

Thu, 29 Jun 2023 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। वीरवार की सुबह खन्ना नेशनल हाईवे पर मिलिट्री कैंटीन जा रहा शराब से भरा ट्रक पलट गया, जिससे शराब कई कई पेटियां चकनाचूर हो गईं। ट्रक में लोड कर शराब पटियाला की शराब फैक्टरी से जालंधर ले जाई जा रही थीं। गनीमत रही कि उस वक्त आसपास कोई नहीं था, जिससे बचाव हो गया। ट्रक ड्राइवर रणजोध सिंह व उसके साथी विपिन शर्मा ने बताया कि शराब का ट्रक पटियाला से जालंधर कैंटीन के लिए लेकर जा रहे थे, जैसे ही हम लोग खन्ना के जीटी रोड पर बने गांव देहडू के पास पहुंचे तो एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। भगवान का शुक्र रहा कि उस वक्त न तो कोई पीछे गाड़ी थी न कोई साथ गाड़ी चल रही थी, जिससे जानी नुकसान बच गया। उधर इस संबंध में एक्साइज इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि ट्रक को मशीन की मदद से साइड पर करवाते हुए, दूसरे ट्रक को बुलवा कर बाकी बची शराब कैंटीन के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें