फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ट्रक ने बैंक के सेवाकर्मी को रौंदा, चालक गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 06:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। अमलोह रोड पर गड्ढों में फंसकर स्कूटर सवार यूनियन बैंक के सेवाकर्मी की मौत हो गई जिसे ट्रक ने रौंद दिया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (28) निवासी शांति नगर मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब जसविंदर सिंह अपने स्कूटर पर घर जा रहा था कि ट्रक की चपेट में आकर उसका सिर कुचला गया। पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसआई अमरीक सिंह ने बताया कि ट्रक चालक रवेल सिंह निवासी उत्तर प्रदेश को मौके से काबू कर लिया गया है। बता दें कि अमलोह रोड की हालत कई दशकों से शराब है। विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िग ने उक्त रोड को सुधारने के लिए विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा उठाया था किंतु, रोड की हालत में दो महीने बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते शहरवासियों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन

फोटो कैप्श्न:-17जीबीजीपी04-मृतक जसविंदर सिंह की फाइल फोटो।
फोटो कैप्श्न:-17जीबीजीपी04एट्रक की चपेट में आने के बाद के घटनाक्रम की लाइव फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें