फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: बेअदबी के खिलाफ कानून बनाने के लिए गठित कमेटी से तृप्त बाजवा का इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बेअदबी के खिलाफ कानून बनाने के लिए गठित सेलेक्ट कमेटी से तृप्त राजिंदर बाजवा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने इस इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। पंजाब पवित्र धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम बिल 2025 के लिए यह कमेटी गठित की गई थी। पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान विधेयक में सभी धर्मों के नुमाइंदों की सलाह, जनता की राय, नए नियम व कानून शामिल करने और जरूरी संशोधन शामिल करने के लिए विधेयक को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजकर 6 महीने में इसका फाइनल ड्राफ्ट पेश करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद ही कमेटी गठित की गई थी लेकिन तृप्त बाजवा ने इस कमेटी से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें